फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिया वक्फ बोर्ड ने कर्बला तालकटोरा को सीधे नियंत्रण से किया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में पारिवारिक कमेटी को दी मंजूरी, शादाब आगा को बनाया मुतवल्ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वक्फ कर्बला मीर खुदा बख्श तालकटोरा को अपने सीधे नियंत्रण से मुक्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को बोर्ड की संपन्न हुई बैठक में वक्फ के परिवार के ओर से आवेदित कमेटी को मंजूरी देकर शादाब आगा को मुतवल्ली बनाया गया। बैठक में कई अन्य अहम फैसलों पर भी मुहर लगी।
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड की सदस्य पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, डाॅ. नुरुस फातिमा और शबाहत हुसैन ने प्रदेश भर से वक्फ संपत्तियों के करीब 75 मामलों की सुनवाई की। बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने बताया कि कर्बला तालकटोरा के पूर्व मुतवल्ली व पूर्व बोर्ड के सदस्य सैयद फैजी के भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद बोर्ड ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद शासन ने उनकी बोर्ड में सदस्यता खत्म कर दी और बोर्ड ने वक्फ को सीधे नियंत्रण में ले लिया था। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने वक्फ से अपना सीधा नियंत्रण समाप्त कर दिया है। राजधानी की वक्फ दरगाह हजरत अब्बास से भी बोर्ड ने अपना सीधा नियंत्रण खत्म कर दिया है। यहां पर मीसम रिजवी की प्रस्तावित कमेटी को नियुक्त कर उन्हें कमेटी का सचिव बनाया गया। वहीं हरदोई रोड स्थित कर्बला अब्बास बाग के प्रशासक मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि जलालपुर की वक्फ रौजा हजरत कासिम में स्थानीय लोगों की नई कमेटी का गठन किया गया। वहीं मेरठ के वक्फ मनसबिया में भ्रष्टाचार का आरोप सही पाये जाने पर मुतवल्ली फकरी को बखास्त कर दिया गया है। इसके अलावा अमरोहा के वक्फ दाद अली को भी बर्खास्त कर उसका नियंत्रण बोर्ड ने सीधे ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें