फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध बार चुनाव में मतदान आज, 31 को आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक आम चुनाव-2025 का मतदान 29 जुलाई को होगा। इसमें 4415 अधिवक्ता वोट डालेंगे। 30 जुलाई को मतगणना के बाद 31 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम अवध बार के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में घोषित किया गया। अवध बार का चुनाव संपन्न कराने के लिए एक याचिका पर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश के तहत पांच अधिवक्ताओं की समिति गठित की गई है। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार, एससी कशिश, डॉ. दीप्ति त्रिपाठी, शरद पाठक और अमित जायसवाल को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव को लेकर वकीलों में गहमागहमी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें