फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले करें मतदान फिर कोई अन्य काम

Sat, 13 Apr 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एंटी रोमियों व शक्ति मोबाइल टीम की ओर से चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व युवतियों के शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी के तहत शनिवार को टीम की ओर से सिरसिया के निराला नगर, जनकपुर मन्दिर व चिलरिया मोड़ सहित अन्य स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम में शामिल महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने कहा कि मतदान करना राष्ट्र के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है। हर किसी को चाहिए कि वह मतदान दिवस पर पहले वोट डाले फिर वहां से लौटने के बाद ही कोई दूसरे काम के बारे में सोचे।
वहीं महिला आरक्षी पूजा ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम गांव मोहल्ले के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। 25 मई को घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए बूथ जाने को प्रेरित करें। जागरूक मतदाता ही राष्ट्र का भाग्य विधाता है। ऐसे में आप भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निभाएं। वहीं महिला आरक्षी सुषमा सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें