फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवेक बहादुर लेखपाल संघ सरोजनीनगर के अध्यक्ष

विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सरोजनीनगर तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को तहसील सभागार में किया गया। चुनाव में विवेक बहादुर सिंह को अध्यक्ष व अमरेश कुमार रावत को सचिव चुना गया। वहीं, अंबरीश कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सारांश सिद्ध कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा सीमा गौतम को उप सचिव, बृजभान सिंह को कोषाध्यक्ष और हर स्वरूप को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जिला कार्यकारिणी को भेज दी। इसकी प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सरोजनीनगर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें