फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म की स्थापना के लिए विष्णु ने लिए अवतार

विज्ञापन
कथा व्यास ठाकुर गोपाल
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के कमल पार्क में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ठाकुर गोपाल ने भगवान विष्णु के 24 अवतारों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने सृष्टि की रक्षा, धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अलग-अलग युगों में अवतार धारण किए। ठाकुर गोपाल ने श्रीराम, श्रीकृष्ण और बुद्ध सहित कई प्रमुख अवतारों की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान के अवतारों का स्मरण करने से मनुष्य में सत्य, अहिंसा, त्याग और कर्तव्य पालन की भावना जागृत होती है। कथा व्यास ने राधा नाम की महिमा भी बताई, जिसे प्रेम, भक्ति और आराधना का प्रतीक बताया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान के नाम का स्मरण और भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया। इस कथा का आयोजन राज किशोर सिंह, महेश अग्रवाल, बबीता सिंह और रचना अग्रवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें