लखनऊ। डब्बू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फिटनेस क्रिकेट क्लब ने स्ट्रीट वारियर्स को 19 रन से हरा दिया। पार्थ क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले फिटनेस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए। विशाल मिश्रा ने नाबाद 105 रन की आतिशी पारी खेली। जवाब में फैजान ने नाबाद 62 रन की बदौलत स्ट्रीट वारियर्स निर्धारित ओवर में 177 रन ही बना सकी। फिटनेस क्लब की ओर से मुरारी झा ने तीन और अनुराग सिंह ने दो विकेट लिए। शतकवीर विशाल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक रितेश द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन उप प्रभागीय वनाधिकारी एके वर्मा ने किया।