फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के विवाद में खूनी संघर्ष, 17 पर एफआईआर

Wed, 25 Nov 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज स्थित गौरभीट में सोमवार रात प्लॉट विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जबकि सगे भाई सत्यम और संगम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिवशक्ति नगर निवासी दुर्गेश अवस्थी का विनोद अवस्थी से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। दुर्गेश का आरोप है कि विनोद, उसके बेटे हर्ष और अन्य लोगों ने उनके बेटे सत्यम को पीटा। बचाव करने पर उन्हें और दूसरे बेटे संगम को भी पीटकर मोबाइल छीन लिए। वहीं, हर्ष ने आरोप लगाया कि सत्यम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया। चौकी पर भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें