फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 वीं में विमर्श और 12 वीं में अलीशा टॉपर

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के नतीजे घोषित किए। सेंट पीटर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने दोनों कक्षाओं में टॉप किया। दसवीं में विमर्श शुक्ला और बारहवीं में अलीशा मागो ने बाजी मार ली। अच्छा परिणाम देखकर मेधावी खुशी से उछल पड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स के साथ ही रायन इंटरनेशनल स्कूल, न्यू विजन स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल ने भी अच्छी अंकों के साथ परीक्षाएं उत्तीर्ण करके अपनी मेधा का परिचय दिया है। सीआईएससीई से शहर में चार विद्यालय संचालित हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर चारों स्कूलों में ऊहापोह की स्थिति रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद स्कूलों में रिजल्ट निकालने और मेधावियों संग जश्न मनाने की तैयारियां पूरे दिन चलती रहीं। दोपहर 3 बजे जैसे ही रिजल्ट आया, अपनी सफलता देखकर हर कोई खुशी से झूम उठा। जिला स्तर पर चारों विद्यालयों के मेधावियों ने जगह बनाई है। दसवीं में जहां विमर्श शुक्ला 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, वहीं बारहवीं में अलीशा मागो को 95.50 प्रतिशत अंक मिले तो उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की। दोनों ही टॉपर सेंट पीटर्स स्कूल के विद्यार्थी हैं।
दसवीं के टॉप-5 में रायन इंटरनेशनल स्कूल की आद्या गुप्ता, अरमान महर, सेंट पीटर्स स्कूल की दिव्यांशी सिंह, अरनव सिंह, प्रियंका दुबे, जबकि बारहवीं में सेंट पीटर्स के अर्श कुमार, प्राची संतानी, समक्ष अग्रवाल, अनिव्रत श्रीवास्तव, न्यू विजन स्कूल की इरम फातिमा, सेंट जेम्स स्कूल के प्रिंस कुमार साहू ने जगह बनाई है। जिले स्तर पर टॉप-10 मेधावियों की बात करें तो 10वीं में 16 और 12वीं में 14 मेधावियों को जगह मिली है, जिसमें बालिकाओं की संख्या ज्यादा रही। यानी कि बालकों की अपेक्षा बालिकाओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें