फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक। 
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण की ओर से रविवार को जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली को अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रो. आरएएस कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें केजीएमयू के छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों ने भाग लिया। केजीएमयू के जरिये गोद लिए गांवों में नशामुक्ति, दहेज प्रथा रोकने, महिला सशक्तीकरण आदि विषयों पर रैली निकालकर जागरूक किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक मलिहाबाद जय देवी, विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार शामिल हुए। कौशल किशोर ने ग्रामीणों को शराब, सिगरेट तंबाकू जैसे मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें