फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा: बच्चा चोर समझ मनोरोगी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, छह गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

जिले में लगातार तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग अपने हाथ में कानून लेने का काम कर रहे हैं। बच्चा चोर एवं किडनी चोर की आशंका को लेकर मंदबुद्धि या मानसिक विक्षिप्त लोगों की शामत आई है।
विज्ञापन
युवक के साथ बर्बर व्यवहार करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में रामकोट थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मनोरोगी युवक को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया।  ग्रामीणों ने उसको खंभे से बांध कर पीट दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पिटाई करने वाले छह ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।  क्षेत्र के गांव रामनगर में रविवार देर रात जब एक मनोरोगी को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मनोरागी को बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की जिससे युवक के सर में भी चोटें आई हैं। खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मनोरोगी को गांव से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मनोरोगी की पहचान विजय (25) निवासी नई बस्ती मिश्रिख के रूप में हुई।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विजय मनोरोगी है। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तालिबानी सजा देने का पूरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में गांव के सुशील, अंशू, रामआसरे, आशू, राजू और होरीलाल छह लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।

अफवाहों ने बढ़ाई समस्या
जिले में लगातार तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग अपने हाथ में कानून लेने का काम कर रहे हैं। बच्चा चोर एवं किडनी चोर की आशंका को लेकर मंदबुद्धि या मानसिक विक्षिप्त लोगों की शामत आई है। जगह -जगह पर लोग ग्रामीण मंदबुद्धि लोगों को पकड़कर उनको चोर बताकर ऐसा बर्ताव करते हैं जो कि अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


अपने हाथ में न ले कानून
जिले के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। कानून को अपने हाथ में ना लें वरना आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घुले सुशीन चंद्रभान, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें