डीह थाना क्षेत्र के भीरा मजरे डीह में साइकिल और मोबाइल चोरी करने के शक में लोगों ने सजा दी। युवक को पीटने के बाद नीम के पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।