फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली अव्यवस्था के खिलाफ भड़के झिरझिरवा मकुनी के ग्रामीण

Thu, 20 Jun 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के गांवों की बिजली व्यवस्था बदहाल है। यहां कई-कई दिन बिजली नहीं आती। इसकी वजह उपभोक्ता बिजली निगम की लापरवाही तो जिम्मेदार बकाया भुगतान न होना बता रहे हैं। ग्रामीण कभी हाथ पंखा तो कभी बिजली का पंखा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जमुनहा के फत्तेपुर बनगई के मजरा दयाली में ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर मंगलवार ग्रामीणों ने हाथ पंखा लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद गांव की समस्या का समाधान हो गया। बुधवार को फिर क्षेत्र के ग्राम झिरझिरवा मकुनी के ग्रामीणों ने बिजली का पंखा लेकर गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास नारेबाजी की। उनका आरोप था कि उनके गांव को दो उपकेंद्र भगवान लहोर कला व उल्लहवा से आपूर्ति मिलती है। इन दोनों ही उपकेंद्रों से लो वोल्टेज की आपूर्ति होती है जो न के बराबर रहती है।
भगवानपुर लहोर ला से जुड़ा 63 केवी ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व ओवरलोडिंग के कारण जल गया था जिसे अब तक बदला नहीं गया है। ग्रामीण लगातार 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रह हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं इस बारे में अवर अभियंता कृष्ण कुमार तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों पर काफी पैसा निगम का बकाया है जिसे जमा नहीं किया जा रहा है। रही बात समस्या की तो इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें