फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। चांदसराय गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने गोसाईंगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 200 से अधिक कनेक्शन हैं। यहां 250 केवीए ट्रांसफार्मर था जो चार दिन पहले फुंक गया। इससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कम क्षमता या खराब ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण यह स्थिति कई बार उत्पन्न हो चुकी है। उपकेंद्र के जेई अंकित सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें