लखनऊ। हुसैनगंज बिजलीघर में शराब पीने का सोमवार रात वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रात को ऑपरेटर सहकर्मियों के साथ जाम छलका रहा है। इस वीडियो का अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने संज्ञान लिया है मंगलवार को जांच कराने की बात कही है। उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजलीघर में रात नौ बजे तक ही ऑपरेटर कंट्रोल रूम में शराब पीना शुरू कर देते हैं। इस दौरान बिजली बंद होने की शिकायत करने के लिए कॉल करते तो कोई जवाब नहीं मिलता है।