फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रिश्वत लेते एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल, खूब हो रही चर्चा

Mon, 13 Feb 2023 06:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में एक सहायक विकास अधिकारी पंचायत का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। मामले पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इसका वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी महकमे में हो रहे घूसखोरी के नित नए मामले सोशल मीडिया पर उजागर हो रहे हैं। पयागपुर विकास खण्ड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। जो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन


तेज नारायण राव एडीओ पंचायत के रूप में पयागपुर विकास खण्ड में तैनात है ,जिनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे एक व्यक्ति से 500 रुपये की मांग कर रहे हैं उस व्यक्ति द्वारा एडीओ पंचायत को पैसा दिया जा रहा है। एडीओ द्वारा पूरा पांच सौ देने की बात कही जा रही है।

 

इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय ने बताया कि यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। पता कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं ए डी ओ पंचायत तेजनारायण राव ने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस वीडियो की चर्चा लोगों में खूब हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें