फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
इकाना स्टेडियम के पास स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। इकाना स्टेडियम के पास बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने के बाद युवक चलती बाइक पर खड़ा हो गया और हैंडल भी छोड़ दिया। उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे। अहिमामऊ चौकी इंचार्ज महेश सिंह के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही है। उधर काकोरी के हरदोई रोड पर चलती कार में स्टंट करने वाले दुबग्गा के टॉड खेड़ा निवासी मानस को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर के मुताबिक, सोमवार दोपहर कार में पीछे बैठकर मानस ने स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कार को सोमवार को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें