लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपना ‘लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) तैयार कर रहा है। इस पहल के तहत यहां के शिक्षक अपने-अपने विषयों के खास वीडियो लेक्चर तैयार करेंगे और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। इन वीडियो लेक्चर्स में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पहलुओं को भी सरल तरीके से समझाया जाएगा। इसका लाभ ऑनलाइन कोर्स के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल की खास बात यह है कि इन डिजिटल क्लास का फायदा सिर्फ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा। दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्र भी कहीं से लॉग-इन कर इन लेक्चर को देख सकेंगे।