फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो राइड कंपनी ने 13 लोगों से लाखों ठगे, पीड़ितों ने चेयरमैन समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 09 Nov 2019 04:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अभय कुमार कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोड़ों रुपये हड़पकर भागी हेलो राइड कंपनी के चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा समेत आठ लोगों के खिलाफ 22.57 लाख रुपये हड़पने के आरोप में  लखनऊ के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि बाइक किराये पर चलवाने के नाम पर कंपनी ने सैकड़ों लोगों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
विज्ञापन


अभय कुमार कुशवाहा व अन्य लोगों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 150 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को 13 अन्य पीड़ितों की तरफ से एक नया केस दर्ज करके चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गाजीपुर के अहलादपुर बहेरी निवासी बाबू लाल यादव व उनके अन्य परिचितों ने अप्रैल 2018 में वाराणसी में कंपनी के निदेशक निखिल कुशवाहा से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


निखिल ने सभी को लखनऊ के विभूतिखंड में लेवाना साइबर हाइट्स टॉवर स्थित ऑफिस बुलाया। जहां रिसेप्शनिस्ट ह्रतिका वर्मा उर्फ शिखा ने चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा, निदेशक नीलम वर्मा, राजेश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कराई। चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा ने उन्हें बाइक किराए पर चलाने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद छिपकर रह रहा चेयरमैन

बदले में कंपनी उन्हें 12 महीने तक प्रति महीने 9585 रुपया देगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाबू लाल समेत 13 लोगों ने मई 2018 में 37 बाइक चलवाने के लिए कंपनी के खाते में 22.57 लाख रुपये जमा कराए। कुछ लोगों को दो-तीन महीने तक प्रति महीने रुपये दिए गए। बाद में यह सुविधा बंद कर दी गई।

करोड़ों रुपये की ठगी का मास्टरमाइंड अभय कुमार कुशवाहा मूलरूप से कौशांबी का है। विभूतिखंड पुलिस ने 12 मार्च 2019 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब दो महीने वह जेल में रहा। जमानत पर छूटने के बाद से शातिर अभय कुमार कुशवाहा छिपकर रह रहा है। वह जॉपलिंग रोड स्थित अपनी रीयल एस्टेट कंपनी इनफिनिटी वर्ल्ड इन्फ्रा वेंचर के ऑफिस में भी नहीं आ रहा। विभूतिखंड समेत कई जनपदों की पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें