बीबीएयू के कुलपति ने की सीएम योगी से मुलाकात।
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर अतिविशिष्ट राजकीय अतिथि गृह को छात्रावास बनाने की मांग की है।
इस संबंध में उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को केआईपीएम-कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गोरखपुर में होने वाले उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ के 20वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उनके साथ विवि के शिक्षक डॉ. विनय सिंह बघेल भी उपस्थित रहे। संवाद
हजरतगंज से विवि तक चलाई जाए बस
कुलपति ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर आईटी चौराहे से हजरतगंज और चारबाग होते हुए विवि तक बस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।