एमिटी यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट ‘वाया मीडिया’ का
समापन नृत्य नाटिका आत्म मंथन के साथ हुआ।
इस मौके पर शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार आए थे। किसी ने विश्वसनीयता पर जोर देने की बात कही, तो किसी ने सत्यता पर।
कार्यक्रम में
भारतेंदु नाट्य एकेडमी के निदेशक अरुण त्रिवेदी भी मौजूद थे। इस दौरान वाया
स्क्रीन फिल्म महोत्सव के तहत रबींशु शर्मा की फिल्म ‘छोटी गोल्ड’ को
बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।