फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विहिप के प्रखंड अध्यक्ष के बेटे का अपहरण

Tue, 23 Apr 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। बेटे के लापता होने की शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सलोन देहात निवासी संजय तिवारी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष हैं। शनिवार दोपहर से उनका बेटा निखिल तिवारी (16) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पीड़ित संजय ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे उनका लड़का घर से सलोन जाने के लिए निकला था। घर न पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां खोजबीन की की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा।
आरोप लगाया है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पड़ोस के रहने वाले राजेश पटेल और विपक्षी रईस चिकवा समेत छह लोगों से जमीन संबंधी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इन लोगों परिवार को जान से मरवा देने की धमकी दी थी। वर्षों पूर्व भी इसी जमीन संबंधी मामले में विवाद हो चूका है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर राजेश पटेल, रबी पटेल, जितेंद्र पटेल, मदन पटेल, पप्पू पटेल और रईश चिकवा के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के बेटे की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें