फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में जुटे भारतीय गणितीय सोसाइटी के दिग्गज

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय गणितीय सोसाइटी का 91वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित एवं खगोल विज्ञान विभाग के मालवीय हॉल में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में देश-विदेश के गणितज्ञों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रो. जीपी राजशेखर ने बताया कि सम्मेलन को इस बार रिकॉर्ड 320 शोध सार प्राप्त हुए हैं। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना के संरक्षण में आयोजित सम्मेलन में सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. एसएस. खरे, महासचिव प्रो. एमएम. शिकारे और स्थानीय आयोजन सचिव प्रो. विवेक सहाई ने सम्मेलन में अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि प्रो. दिपेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देते हैं। अध्यक्षीय भाषण में प्रो. खरे ने राष्ट्रीय विकास में गणित की भूमिका और गणित भय दूर करने पर जोर दिया। शैक्षणिक सत्रों में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के व्याख्यान और शोध प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें