फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेरोनिका ने जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। कोच रविकांत यादव ने बताया कि वेरोनिका वर्मा ने पांच पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, स्टेडियम की टीम ने पहली बार टीम चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर इतिहास रचा। वेरोनिका ने अनइवन बार्स, फ्लोर एक्सरसाइज और ऑलराउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए बैलेंसिंग बीम में कांस्य और टीम चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। टीम में वेरोनिका के साथ दिविषा साहू, आध्या, कृष्णाया और मीतांशी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें