आउटर पर ट्रेन के रुकते ही एक्टिव हो जाते हैं अवैध वेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेनों में अवैध वेंडरों को रोकने में जीआरपी व आरपीएफ नाकाम साबित हो रही है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की वाणिज्यिक टीम ने एक हफ्ते में दस से अधिक अवैध वेंडर पकड़े हैं। उनके पास से अनाधिकृत खानपान का सामान जब्त किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 15558 दरभंगा अमृत भारत ट्रेन से चार अवैध वेंडरों को पकड़ा गया है। जो अनाधिकृत पानी बेच रहे थे। बीते मंगलवार को 15733 फरक्का एक्सप्रेस से छह अवैध वेंडरों को पकड़ा था। इनके पास भी बड़ी संख्या में घटिया क्वालिटी की खाद्य सामग्री बरामद हुई है। सूत्र बताते हैं कि ट्रेन के दिलकुशा व आलमनगर आउटर पर रुकते ही अवैध वेंडर ट्रेनों में चढ़ने लगते हैं।