फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयंती महोत्सव में याद किए वीर सावरकर

विज्ञापन
जयंती महोत्सव में याद किए वीर सावरकर
विज्ञापन
लखनऊ। माय होम इंडिया की ओर से शनिवार को गोमतीनगर के भागीदारी भवन में स्वातंत्र वीर सावरकर का जयंती महोत्सव मनाया गया। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने वीर सावरकर को राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य संकल्प का प्रतीक बताया। मुख्य वक्ता एवं माय होम इंडिया के संस्थापक भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। उन्होंने समाज में जातिगत भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया। डॉ. सतीश द्विवेदी और कृपाशंकर सिंह ने भी वीर सावरकर पर अपने विचार रखे।

जयंती महोत्सव में याद किए वीर सावरकर

जयंती महोत्सव में याद किए वीर सावरकर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें