फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीकेटी वायुसेना स्टेशन पहुंची वायुवीर विजेता कार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






लखनऊ। लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश के निकली वायुवीर विजेता कार रैली बख्शी का तालाब स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंची। यहां वायुसेना स्टेशन के कमांडर ग्रुप कैप्टन गगन कोहली के नेतृत्व में कर्मियों ने रैली का स्वागत किया। टीम ने छावनी स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन




मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया, भारतीय वायु सेना की ओर से सात हजार किमी. लंबी वायुवीर विजेता कार रैली 17 अक्तूबर को लखनऊ के बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन पर पहुंची। रैली वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आठ अक्तूबर को 3068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित थोइस एयरबेस से रवाना की गई थी। इसमें महिला सवारों सहित 29 वायु योद्धा शामिल हैं। शुक्रवार को रैली के राइडर्स गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। 29 अक्तूबर को रैली अरुणाचल प्रदेश के तवांग में समाप्त होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें