आयुर्वेद की मेधावी छात्रा वसुंधरा राजपाल सम्मानित
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) बैच 2022 की छात्रा वसुंधरा राजपाल को आयुर्वेदिक चिकित्सा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। महाविद्यालय परिसर में हुए आयोजन में आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने वसुंधरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुधा सिंह के कुशल निर्देशन में हुआ। वसुंधरा को यह सम्मान आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके समर्पण, प्रतिष्ठित ''SPARK 3.0'' कार्यक्रम में चयन और ''भारत नारी शक्ति गौरव सम्मान'' प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दिया गया।