फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों पर अपना वेतन खर्च करें अमीर सांसद: वरुण गांधी

Sat, 06 Jan 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कंबल वितरण करते सांसद वरुण गांधी।
विज्ञापन
अपना वेतन गरीबों की सेवा पर खर्च कर रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में 54 सांसद करोड़पति तो पूरे देश में बड़ी संख्या में अरबपति व खरबपति सांसद हैं। उन्हें भी अपना पूरा वेतन गरीबों की सेवा पर खर्च करना चाहिए। वे अपने लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर के पलिया में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पिछले साढ़े आठ-नौ वर्ष के दौरान उन्होंने अपने वेतन का एक रुपया नहीं लिया है। पूरा वेतन गरीबों की सेवा पर खर्च किया है। कहा कि प्रदेश में 54 सांसद करोड़पति व देश भर में दर्जनों सांसद खरबपति व अरबपति हैं। उन्होंने समृद्ध सांसदों का आह्वान किया कि वे भी अपना समूचा वेतन गरीबों की सेवा लिए खर्च करें।

वरुण ने कहा, करोड़पति व अरबपति सांसद लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह जानकारी भी दें। कहा कि इससे राजनीति में स्वस्थ परंपरा शुरू होगी। अपने संबोधन में दान एवं धर्म पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई दान करने नहीं आया हूं। इंसानियत एवं जनप्रतिनिधि का धर्म निभाने आया हूं। इसके पीछे मेरा प्यार व अपनत्व छिपा है। दान तो भगवान राम, कृष्ण, युधिष्ठिर व हनुमानजी आदि ने हमें जीवन देकर किया है।
विज्ञापन


हम मनुष्य तो केवल सेवा कर सकते हैं। कहा कि मैं समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गले लगाकर उसे बराबरी का हक देना चाहता हूं। कार्यक्रम में उन्होंने अपने वेतन से दो हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें