रक्षा मंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात।
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं शहर के सांसद राजनाथ सिंह से रविवार को कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, लखनऊ पेट्रोल एवं डीजल एसोसिएशन, विभिन्न गुरुद्वारों एवं सिख समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल, मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, एलडीए वीसी अनुज कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा व जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह, कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।