फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाजे-बाजे के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वाल्मीकि आश्रम गौटइया बाग गोला रोड से वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ मंगलवार को राज्य महिला आयो
विज्ञापन
लखनऊ। वाल्मीकि आश्रम गौटइया बाग गोला रोड से वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता कुमारी ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वाल्मीकि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि और अनुराग बासु ने बताया कि शोभायात्रा में लव-कुश और अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा, महर्षि वाल्मीकि, सीता माता, शंकर-पार्वती की झांकियां निकाली गईं। यह शोभायात्रा गोला रोड रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए संकटा देवी मंदिर, श्रीराम चौराहा, चूना मंडी से पुन: आश्रम पहुंची, जहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में महंत आजाद भारती, संरक्षक जितेंद्र सिंह, नानकचंद, परमेंद्र वाल्मीकि, हिमांशु कुंवर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें