फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य जिम्नास्टिक में वैरोनिका ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खेल निदेशालय की ओर से आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार और पांच अगस्त को प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केडी सिंह बाबू स्टेडियम की खिलाड़ी वैरोनिका वर्मा ने लखनऊ मंडल का नेतृत्व करते हुए कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पदक जीतने का गौरव हासिल किया। स्टेडियम के जिम्नास्टिक्स कोच रविकांत यादव ने इस सफलता को वैरोनिका के नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें