फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लविवि में हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लविवि में हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मंगलवार को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से 15 से 26 वर्ष की बालिकाओं के लिए चलाया गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत में विकसित एचपीवी वैक्सीन ‘सर्वावैक’ की तीसरी और अंतिम डोज दी गई। इससे पहले पहली डोज बीते साल अगस्त में और दूसरी अक्तूबर में दी गई थी। टीकाकरण विश्वविद्यालय डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सरोज और डॉ. अंकिता सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. वीके. शर्मा, प्रो. एस. पी. सिंह और निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें