पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करना चाहिए। उत्तराखंड का विकास तभी हो सकता है जब स्थिर सरकार हो।
तिवारी ने कहा कि स्थिरता तभी आ सकती है जब सभी विधायक भेदभाव मिटाकर राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
सरकार के मुखिया का यह दायित्व है कि वो हर विधायक के क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास को लेकर भेदभाव न करे। उन्होंने बताया कि वे 31 मार्च तक दिल्ली में हैं।
यदि उत्तराखंड की राजनीति में आए इस गतिरोध को खत्म करने में यदि उनका कोई सहयोग की जरूरत होगी तो वे इसके लिए सबसे मिलने को तैयार हैं।