फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 'राजभवन' का नाम बदलकर अब 'जन भवन'; राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन

Wed, 21 Jan 2026 02:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदल दिया गया है। अब तक ‘राज भवन’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस आवास को ‘जन भवन’ कहा जाएगा। नया नाम तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय और वैधानिक कार्यों में लागू होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित व संबोधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें