फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: इस बार छह महिलाएं होंगी महापौर, आपत्तियों का पड़ाव पार होते ही और स्पष्ट होगी यह तस्वीर

Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Nikay Reservation List: आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला की एक, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और तीन सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार यूपी में छह महिलाएं महापौर होंगी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से गुरुवार को नगर निकायों में महापौर समेत अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई हैं। जिसमें 17 नगर निगमों में से कुल नौ नगर निगम के महापौर पद आरक्षित रखे गए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला की एक, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और तीन सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई हैं। हालांकि शासन की अधिसूचना के मुताबिक, छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद यह तस्वीर और भी स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

महिला महापौर आरक्षित सीट
नगर निगम (आगरा) में अनुसूचित जाति महिला,  नगर निगम (शाहजहांपुर) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (फिरोजाबाद) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (लखनऊ) सामान्य महिला, नगर निगम (कानपुर) सामान्य महिला, नगर निगम (गाजियाबाद) सामान्य महिला के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है।

अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित महापौर सीट 
नगर निगम (झांसी) अनुसूचित जाति , नगर निगम (सहारनपुर) पिछड़ा वर्ग, नगर निगम (मेरठ) पिछड़ा वर्ग के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है। 

अनारक्षित महापौर सीट
नगर निगम (वाराणसी), नगर निगम (प्रयागराज), नगर निगम (अलीगढ़), नगर निगम (बरेली), नगर निगम (मुरादाबाद), नगर निगम (गोरखपुर), नगर निगम (अयोध्या), नगर निगम (मथुरा), नगर निगम (वृंदावन) की सीट को अनारक्षित रखा गया है।

निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए कुल 288 सीटें आरक्षित
आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।

विज्ञापन

760 निकायों में होगा चुनाव
प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, 760 निकायों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में छह सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें