फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश मास्टर तैराकी टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मास्टर तैराकी टीम बहादुरगढ़ (हरियाणा) में होने वाली 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेगी। यूपी तैराकी एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर ने इसकी घोषणा की है। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 111 मास्टर तैराक हिस्सा लेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी टीम है। तैराकों की उम्र 25 वर्ष से 85 वर्ष तक है। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप से चयनित तैराक दूसरी एशियाई मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। यह चैंपियनशिप चार से 10 अक्तूबर तक बंगलूरू (कर्नाटक) में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें