यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने राजीव बख्शी और सैफ अली नकवी को पार्टी का नया प्रवक्ता बनाया है।
पार्टी प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि इसके साथ ही अब पार्टी में प्रवक्ताओं की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
यूपी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद अब कांग्रेस खुद को फिर से खड़ा कर रही है। इसके लिए संगठन में हर स्तर पर फेरबदल किए जा रहे हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था, जिसमें 105 सीटों में से पार्टी को सिर्फ सात सीटों पर ही जीत मिली थी।