हाईस्कूल की टॉपर तेजस्वी देवी व इंटरमीडिएट की टॉपर प्रियांशी।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 54 लाख 66 हजार 531 परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला हो चुका है। यूपी बोर्ड मुख्यालय में दोनों परीक्षाओं का परिणाम दिन में घोषित हो चुका है। हाईस्कूल में फतेहपुर की तेस्जवी ने टॉप किया है। तेजस्वी के 95.83 प्रतिशत अंक हैं। हाईस्कूल का रिजल्ट 81.18 प्रतिशत रहा है और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.62 फीसदी रहा।
हरदोई के क्षितिज और नवनीत दिवाकर दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इंटरमीडिएट में फतेहपुर में प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया है। उन्हें 96.20 फीसदी अंक मिले हैं। लास्ट स्लाइड में देखें टॉप 10 लिस्ट...
अमर उजाला की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
Demo pic
अमर उजाला की वेबसाइट www.results.amarujala.com पर जाएं। स्क्रीन पर एक इनफॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको अपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा।
ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर ही उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर भी रजिस्टर करवा सकते हैं। आपको रिजल्ट की जानकारी मेल के जरिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
देखें इंटरमीडिएट टॉप 10
डेमो
- फोटो : demo pic
बता दें कि पिछली बार इंटरमीडिएट में 87.99 फीसदी और हाईस्कूल में 87.66 फीसदी रिजल्ट रहा था। वैसे पिछले पांच वर्ष का आंकलन करें तो हर वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी सफल रहे हैं।
इस बार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी। 16 मार्च से 21 अप्रैल तक चली में परीक्षा में कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद 27 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ जो 21 मई को पूरा हुआ।
देखें 10वीं के टॉप 10
up 10th result
बता दें कि इस बार सरकार ने सरकार हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली एक लाख मेधावी बालिकाओं को एकमुश्त दस हजार रुपए देने की घोषणा की है।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को इसके लिए बजट में आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश भी दे दिया है।
यहां देखें...