फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से मोहा मन

विज्ञापन
उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से मोहा मन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैंपस की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलंपियाड ''सेलेस्टा इंटरनेशनल-2026'' का उद्घाटन शनिवार को सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि उस्ताद कमाल साबरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सारंगी और शास्त्रीय संगीत के वैश्विक राजदूत साबरी ने सारंगी की धुनें प्रस्तुत कीं। उन्होंने ''वंदे मातरम'' और अवध के गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साबरी ने सीएमएस के इस आयोजन की सराहना की। थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत के करीब 500 छात्र व टीम लीडर इसमें भाग ले रहे हैं। नामीबिया, केन्या और म्यांमार से संगीत विशेषज्ञ भी उपस्थित हैं। यह ओलंपियाड 22 से 25 अगस्त तक चलेगा।

उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से मोहा मन

उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से मोहा मन

उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें