लखनऊ। पीजीआई के डीन प्रो. शालीन कुमार के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी की रिपोर्ट देने में आधुनिक तकनीक व ऑटोमेशन का इस्तेमाल होना चाहिए। इससे इलाज शुरू करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना होगा।
प्रो. शालीन बुधवार को आईएएमएम पीजी असेंबली 2024- नॉर्थ जोन के उद्धाटन समारोह में बोल रहे थे। मौके पर क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी के भविष्य को अपनाना: बुनियादी बातों से ऑटोमेशन तक विषय पर चर्चा हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. रुंगमेई एसके मराक ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. चिन्मय साहू ने रिपोर्टिंग की तकनीकों पर चर्चा की।