लखनऊ। केजीएमयू के एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. सरिता सिह के मुताबिक कैंसर रोगियों में मार्फिन का इस्तेमाल सावधानी से करें। कई बार मरीज को इसकी आदत पड़ जाती है। वे मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बोल रहीं थीं। रेडियोथेरेपी विभाग से डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि करीब 50 फीसदी कैंसर रोगियों में दर्द की दवा की जरूरत पड़ती है। डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दर्द की दवाइयां गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. मृणालिनी वर्मा, निश्चेतना विभाग से डॉ. मोनिका कोहली और सर्जिकल आंकोलॉजी से डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे।