लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग की ओर से अटल सुशासन पीठ में आयोजित दो दिवसीय एआई संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ताैर पर राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दानिश आजाद अंसारी ने एआई के सकारात्मक व नैतिक इस्तेमाल पर जोर दिया। समापन पर तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 30 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत हुए। सत्रों में एआई, मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन और सामाजिक-मानसिक प्रभावों पर चर्चा हुई। प्रो आईडी मिश्र, डॉ एडी मिश्र, प्रो अमित आर्य और डॉ. देबलीना रॉय ने सत्रों की अध्यक्षता की। एक ऑनलाइन सत्र में प्रो. निमिष गुप्ता और डॉ. यूबी सिंह की उपस्थिति रही, जिसमें डॉ सुनील गुप्ता ने विशेष वक्तव्य दिया। अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन ने की।