फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिनगा में खुलेगा अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Mon, 14 Oct 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को ओपीडी के साथ मिलेगी निरोग रहने की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भिनगा नगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना कराई जाएगी। जहां मरीजों को नियमित ओपीडी के साथ ही निरोग रहने के लिए आवश्यक जानकारी मिलेगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से भिनगा नगर के मोहल्ला मंगल भट्ठा में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे जहां अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को नियमित चिकित्सीय परामर्श व बेहतर इलाज मिलेगा सकेगा। वहीं प्रसव पीड़िताओं को प्रसव की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही यहां आने वालों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे। यहां समय समय पर लोगों को निरोग रहने के लिए योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन के लिए पांच कर्मियों की तैनाती होगी। इसमें एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, एक एएनएम, एक वार्ड ब्वाॅय व एक दाई शामिल हैं। इसका संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ लोगों को योग अपनाने के लिए जागरूक किया जा सके।
-डॉ. एपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें