फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की मौत से परेशान चल रहे चौकीदार ने लगाया फंदा

Mon, 06 Apr 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में शनिवार देर रात हरदोई के माधवगंज निवासी नन्हे (60) ने फंदा लगा लिया। वह पत्नी की मौत होने के बाद से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

नन्हे के बेटे अनुज ने बताया कि डेढ़ माह से पिता गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर स्थित गोदाम में रहकर चौकीदारी करते थे। मां की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसलिए वह डिप्रेशन में थे। साथी पुरुषोत्तम ने बताया कि शनिवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। नन्हे चौकीदारी पर चले गए थे। सुबह वह जब नहीं लौटे तब खोजबीन की गई। इसी दौरान गोदाम पसिर में आम के पेड़ से गमछे के सहारे नन्हे लटके मिले। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें