फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारोत्तोलन में यूपी के फिरोज ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता में यूपी के फिरोज यूनुस खान ने रजत पदक जीता। फिरोज को वेटलिफ्टिंग के 110 किलो से अधिक भार वर्ग में सफलता मिली। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेजबानी में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग के चार भार वर्गों में मुकाबले हुए। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में वेटलिफ्टिंग के 110 किलो भार वर्ग में तमिलनाडु के जीपी अनीश कुमार को स्वर्ण पदक मिला। राजस्थान के सौरभ मेहता ने रजत और महाराष्ट्र के घनश्याम देसाई ने कांस्य पदक जीता। 110 किलो से अधिक भार वर्ग में महाराष्ट्र के अक्षय वाल्के ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान के भगवान सिंह को कांस्य मिला। पावरलिफ्टिंग के 59 किलो भार वर्ग में ओडिशा के बसंत मेलका ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के संतोष एस. थोम्बरे ने रजत और राजस्थान के राहुल मीणा ने कांस्य पदक जीता। 66 किलो भार वर्ग में कर्नाटक के अशोक पहले, राजस्थान के मिहिर सोनी दूसरे और तेलंगाना के के. स्टीफन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें