फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में स्कूल के अंदर घुसा यूट्यूबर, शिक्षिका का बनाया वीडियो; बच्चों से कहा-मैडम के खिलाफ झूठ बोलो

Mon, 15 Dec 2025 08:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में यूट्यूबर द्वारा शिक्षिका का वीडियो बनाने और बच्चों से झूठी बातें बुलवाने का मामला सामने आया है। वीडियो हटाने के बदले 1.50 लाख रुपये मांगने के आरोप में शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय राम आसरे पुरवा में तैनात सहायक शिक्षिका नम्रता सिंह ने एक यूट्यूबर पर स्कूल में घुसकर उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 1.50 लाख रुपये वसूली मांगने का भी आरोप है। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बच्चों से बुलवाई झूठी बातें

शिक्षिका के अनुसार, आठ सितंबर को वह, अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला और शिक्षिका सरिता सिंह स्कूल में थे। आरोप है कि दोपहर करीब 2:40 बजे एक महिला यूट्यूबर बिना अनुमति उन्हें धमकाते हुए स्कूल में घुसी और जबरन उनका और स्कूल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कोई आपत्तिजनक सामग्री न मिलने पर यूट्यूबर ने छुट्टी होने पर बहला-फुसलाकर बच्चों से उनके खिलाफ झूठी बातें बुलवाकर रिकॉर्ड कर लीं।

शिक्षिका ने कही ये बात

सहायक शिक्षिका ने बताया कि अगले दिन उन्हें यूट्यूब पर अपना वीडियो दिखाई पड़ा। आरोप है कि जब उन्होंने यूट्यूबर के कैमरामैन को कॉल कर वीडियो हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि दोपहर 2:13 बजे यूट्यूबर ने अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला को कॉल कर वीडियो हटाने के बदले 1.50 लाख रुपये मांगे। परेशान होकर पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें