फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी के वॉशरूम में नवजात को छोड़कर गई महिला, कुछ ही घंटे बाद मौत

Mon, 21 Sep 2026 01:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी के ट्रायज एरिया के वॉशरूम में नवजात मिलने से हड़कंप मच गया।  सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। नवजात को वॉशरूम से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया। दोपहर में नवजात की मौत की खबर सामने आई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसी महिला ने वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया और छोड़कर चली गई या कोई बाहर से उसे वहां लाकर छोड़ गया। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें