फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : लू और तपिश के लिए रहें तैयार, सात मई को बारिश के आसार

Fri, 05 May 2023 04:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अरब सागर से आने वाली नमी युक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं तथा बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडल में आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं के साथ-साथ चलने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन व बारिश का दौर शुरू हुआ था। सात मई को फिर एक सिस्टम डवलप हो रहा है, इससे बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से मौसम नम बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग शुक्रवार सो मौसम शुष्क हो जाने के आसार जताए हैं पर सात को बन रहे बारिश के आसार राहत दे सकते हैं। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, मई की ठंडी शुरुआत गर्मी सर्दी के बदलते ट्रेंड की ओर इशारा कर रही है। मई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में लू और तपिश झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला था। अरब सागर से आने वाली नमी युक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं तथा बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडल में आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं के साथ-साथ चलने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन व बारिश का दौर शुरु हुआ था। सात मई को फिर एक सिस्टम डवलप हो रहा है, इससे बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें