फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में बदला मौसम, पूरे शहर में जमकर बारिश, गर्मी से मिली राहत; इन जिलों में अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 03:24 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में भी मानसून सक्रिय रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आया। सुबह से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति बन गई। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग फ्लाईओवरों के नीचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखाई दिए।

विज्ञापन


सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की रफ्तार भी प्रभावित हुई। कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया।

कई इलाकों में तेज बारिश 

पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह बादलों की आवाजाही बनी है, जबकि दोपहर दो बजे के बाद मानसून की गतिविधियां बदल गईं। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया। वहीं शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें