फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफा, भाजपा की सदस्यता करेंगे ग्रहण

Wed, 19 Jan 2022 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नितिन ने समाजवादी पार्टी और सपा विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। नितिन अग्रवाल सपा विधायक के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अगवाल का अब भाजपा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नितिन ने समाजवादी पार्टी और सपा विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। नितिन अग्रवाल सपा विधायक के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अगवाल का अब भाजपा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में अग्रवाल ने भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने से पहले सपा के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया है। अग्रवाल आगामी दिनों में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि उनके पिता नरेश अग्रवाल 2019 में ही सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें